राइस ब्रान ऑयल के फायदे और नुकसान
( "राइस ब्रान ऑयल के फायदे और नुकसान" ) फैट व कोलेस्ट्रॉल से बचाता है डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि राइस ब्रान ऑयल में फैट न के बराबर होता है. बैड कोलेस्ट्राल लेवल को कम करने के लिए राइस ब्रैन ऑयल का सेवन फायदेमंद होता है. डेली डाइट में रिफाइंड ऑयल की जगह पर राइस ब्रैन आयल का सेवन ज्यादा लाभदायक होता है. कैंसर से बचाव कई शोध यह बताते हैं कि राइस ब्रान ऑयल में टोकोफेरोल्स और टॉकटरिनोल्स यौगिक पाये जाते हैं. इन दोनों यौगिकों की मदद से शरीर कैंसर से लड़ता है. यह दोनों यौगिक फ्री रैडिकल्स की वजह से होने वाले कैंसर से बचाव करते हैं. हाल के वर्षों में कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ा है. खुद को कैंसर से बचाने के लिए राइस ब्रैन ऑयल का सेवन कर सकते हैं. वजन घटाने के लिए डाइट एक्सपर्ट्स वजन घाटने के लिए राइस ब्रैन ऑयल या चावल की भूसी से बनने वाले तेल की सलाह देते हैं. राइस ब्रान ऑयल में ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है. मोटापा कम करने के लिए आप अपनी वेट लॉस डाइट प्लान में इसे शामिल कर सकते हैं. राइस ब्रान ऑयल से लिवर की सफाई हेल्थ एक्सपर्ट...